 |
सौ. ट्वीटर |
जनेश्वर मिश्र पार्क में क्रिकेट...गोमती रिवर फ्रंट पर साइकिलिंग...रूमी गेट पर बच्चों के साथ साईकिल चलाना..लखनऊ के अशोक मार्ग पर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में दर्शन...क्या ये सब यूं ही हो रहा है...
 |
सौ. ट्वीटर |
आपका जवाब होगा नहीं अखिलेश साईकिल चलाकर राजनीति कर रहे हैं..मंदिर जाकर राजनीति कर रहे हैं..अपने बच्चों से सुबह सुबह साईकिल चलवाकर राजनीति कर रहे हैं...
 |
सौ. ट्वीटर |
अगर ये राजनीति है तो सबको ऐसी राजनीति करनी चाहिए..क्योंकि इस राजनीति से हिंदू और मुसलमान के बंटवारे की बात नहीं है..इस राजनीति में श्मशान और कब्रिस्तान नहीं है..इस राजनीति में दलित नहीं है...इस राजनीति में गाय नहीं है..इस राजनीति में सीता मां नहीं है..इस राजनीति में राम नहीं हैं...इस राजनीति में संदेश है विकास का समृद्धि का..खुशहाली का..
 |
सौ. ट्वीटर |
नजर दौड़ाइये जिधर जिधर अखिलेश साइकिल चला रहे हैं..देखिए उधर उधर खुद अखिलेश ने विकास किया है..ये साईकिल ऐसे ही नहीं चल रही ये साईकिल बता रही है कि काम करने से ही नाम होता है...
 |
सौ. ट्वीटर |
भले ही जनता हरा दे लेकिन याद हमेशा रखती है...और जिस तरह से अखिलेश रोज मॉर्निंग वॉक पर साइकिल से निकल रहे हैं..तमाम न्यूज चैनलों एक एक रिपोर्टर अखिलेश की मॉर्निंग वॉक कवर करने के लिए लगा दिया है...ये अखिलेश का नहीं सरलता का जादू है...काम का जादू है..
 |
रूमी गेट पर सुबह सुबह साईकिल की सैर |
 |
गोमती रिवर फ्रंट पर अखिलेश |
Comments
Post a Comment